Table of Contents
कुनमिंग जैव विविधता कोष (KBF) एक वैश्विक वित्तीय तंत्र या बहु-भागीदार ट्रस्ट कोष (MPTF) है। कुनमिंग जैव विविधता कोष की शुरुआत वर्ष 2021 में चीन द्वारा आयोजित जैव विविधता सम्मेलन के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (COP15) में की गई थी। इस सम्मेलन का आयोजन कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढाँचे (KMGBF) के कार्यान्वयन में विकासशील देशों के समर्थन के लिए किया गया था।
कुनमिंग जैव विविधता कोष (KBF) हाल ही में चर्चा में क्यों रहा?
कुनमिंग जैव विविधता कोष इसलिए चर्चा में रहा क्योंकि हाल ही में इसने प्रकृति-अनुकूल कृषि और जैव विविधता संरक्षण के लिए सात देशों को 58 लाख डॉलर के अनुदान को मंज़ूरी दी है।
कुनमिंग जैव विविधता कोष (KBF) के बारे में जानने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु
– कुनमिंग जैव विविधता कोष (KBF) एक वैश्विक वित्तीय तंत्र या बहु-भागीदार न्यास कोष (MPTF) है।
– कुनमिंग जैव विविधता कोष (KBF) का शुभारंभ वर्ष 2021 में चीन द्वारा आयोजित जैव विविधता सम्मेलन के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (COP15) के पहले भाग के दौरान किया गया था।
– कुनमिंग जैव विविधता कोष (KBF) की स्थापना का उद्देश्य विकासशील देशों को जैव विविधता संरक्षण के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करना और KMGBF के लक्ष्यों को लागू करने में उनकी मदद करना है। उदाहरण के लिए, वर्ष 2030 तक जैव विविधता के नुकसान को रोकना और वर्ष 2050 तक पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्स्थापित करना।
– कुनमिंग जैव विविधता कोष के सहायक क्षेत्र – कुनमिंग जैव विविधता कोष ने इस कोष से उन परियोजनाओं का समर्थन किया जिनमें पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन, सतत कृषि, आक्रामक प्रजातियों पर नियंत्रण और राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीतियों एवं कार्य योजनाओं (NBSAPs) का विकास शामिल है।
– कुनमिंग जैव विविधता कोष का वित्तपोषण – कुनमिंग जैव विविधता कोष की स्थापना चीन से प्राप्त 1.5 बिलियन युआन (200 मिलियन डॉलर के बराबर) के प्रारंभिक योगदान से की गई थी और यह एक बहु-भागीदार ट्रस्ट कोष के रूप में कार्य करता है, जो कई भागीदारों से धन जुटाने और उसे प्रसारित करने का एक सामान्य तंत्र है।
– कुनमिंग जैव विविधता कोष से साझेदारी – कुनमिंग जैव विविधता कोष में UNEP, SCBD और UNDP सहित कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल हैं, जो इसकी बहुपक्षीय प्रकृति को रेखांकित करता है।
– हाल की गतिविधि – वर्ष 2025 के अंत में, कुनमिंग जैव विविधता कोष ने प्रकृति के अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए सात देशों (कुक द्वीप, मेडागास्कर, मैक्सिको, नेपाल, श्रीलंका, तुर्की और युगांडा) में परियोजनाओं के लिए 5.8 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी।